Kolkata Gita Path | भारत में हमें 'भगवा-ए-हिंद' चाहिए, 'ग़ज़वा-ए-हिंद' नहीं- आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Dhirendra Shastri Statement
कोलकाता में ब्रिगेड पैराड ग्राउंड पर 5 लाख लोगों का सामूहिक गीता पाठ।
आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन एकता और आध्यात्मिक जागरण पर जोर दिया।
आयोजन भारतीय संस्कृति और धर्म के संदेश को फैलाने का अनूठा अनुभव प्रस्तुत करता है।
Kolkata / कोलकाता में आयोजित भव्य ‘लोक्खो कंठे गीता पाठ’ कार्यक्रम ने एक ऐतिहासिक क्षण रचा, जहां 5 लाख लोगों ने एक स्वर में गीता का पाठ किया। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अद्भुत दृश्य को देखकर कहा कि ऐसा लगा जैसे कोलकाता में आस्था का महाकुंभ उतर आया हो। उन्होंने पश्चिम बंगाल और कोलकाता के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस ऊर्जा और श्रद्धा के साथ लाखों लोगों ने गीता का पाठ किया, वह भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है।
शास्त्री ने जोर देकर कहा कि सनातन एकता ही देश और दुनिया के लिए शांति का सबसे बड़ा मार्ग है। उन्होंने अपील की कि देश को ‘सनातनी’ भाव चाहिए, न कि तनातनी। उनकी बातों में एक स्पष्ट संदेश था कि समाज को जोड़ने वाली ताकतें ही भारत की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि हमें ‘भगवा-ए-हिंद’ चाहिए, न कि ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’, क्योंकि भारत का मूल हमेशा से शांति, एकता और संस्कृति का रहा है।
Watch Full Video : Dhirendra Shastri BIG Statement